JEE Main 2023:जेईई मेंस एडवांस सिटी इंटीमेशन लिंक जारी, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

Prem Chand bhati

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप (Exam City Slip) जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन जनवरी परीक्षा के लिए 9.15 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है।


परीक्षा कार्यक्रम में हुआ बदलाव

जेईई मेन जनवरी परीक्षा जो कि पूर्व में 24 जनवरी, 2023 से 31 जनवरी, 2023 के बीच आयोजित की जानी थी। परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद अब जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी, 2023 से एक फरवरी, 2023 के बीच होगी, यानी परीक्षा के लिए एक दिन अतिरिक्त कर दिया गया है। जेईई मेन जनवरी परीक्षा में 24, 25, 29, 30 व 31 जनवरी, 2023 और एक फरवरी को बीई, बी टेक के लिए परीक्षा होगी।

वहीं, 28 जनवरी, 2023 को बी आर्क के लिए परीक्षा होगी। परीक्षा अभी भी सात दिनों में ही पूरी होगी। इससे पहले जारी किए गए कार्यक्रम में 26 जनवरी, 2023 को परीक्षा नहीं होनी थी। अब जारी किए गए कार्यक्रम में 26 जनवरी, 2023 व 27 जनवरी, 2023 को परीक्षा नहीं होगी। इसके बदले एक फरवरी, 2023 तक परीक्षा चलेगी।

जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

परीक्षा का शहर जानने के बाद ही एडमिट कार्ड रिलीज कर दिए जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। जेईई मेंस का पहला सेशन 24 से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, दूसरा सेशन 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक चलेगा।


ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

स्टेप 1: उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर, “जेईई (मेन) 2023 सत्र 1 एडवांस सिटी इंटिमेशन” पर क्लिक करें।

स्टेप 3: आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करें।

स्टेप 4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। स्लिप का एक प्रिंट आउट निकाल लें।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!