18 फरवरी 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

Prem Chand bhati

 1. बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

  • बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 
  • एक निजी न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद उन्होंने इस्तीफा दिया।
  •  स्टिंग ऑपरेशन में चेतन को भारतीय क्रिकेट में कई मुद्दों पर बात करते सुना गया था। स्टिंग के दौरान शर्मा ने आंतरिक चर्चाओं का खुलासा किया। 
  • उन्होंने विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिश्तों पर भी चर्चा की।
  •  जनवरी में, चेतन शर्मा को बीसीसीआई द्वारा मुख्य चयनकर्ता के रूप में फिर से नियुक्त किया गया था।
  •  इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप में भारत के प्रदर्शन के बाद उन्हें मुख्य चयनकर्ता के पद से हटा दिया गया था। 
  • चेतन शर्मा वनडे वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं।

2. भारत में बीटल की एक नई प्रजाति 'ओमॉर्गस खानदेश' की खोज की गई है।

  • न्यूजीलैंड स्थित जर्नल ज़ूटाक्सा में प्रकाशित एक पेपर के अनुसार, भारत में वर्मपंखी (बीटल) की एक नई प्रजाति की खोज की गई है। 
  • फोरेंसिक साइंस के लिए बीटल बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसी जानवर या इंसान की मौत के समय का पता लगाने में मदद करती है।
  •  'ओमॉर्गस खानदेश' नेक्रोफैगस है इसलिए इसे केराटिन बीटल भी कहा जाता है। 
  • ब्लोफ्लाइज़ शरीर के अपघटन के दौरान सबसे पहले पहुँचते हैं जबकि केराटिन फीडर (भक्षण) अंतिम सक्सेशनल स्टेज पर पहुँचते हैं। बग की खोज वैज्ञानिक अपर्णा सुरेशचंद्र कलावते ने की।
  •  वह पुणे में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के साथ काम करते है।
  •  इस पेपर के सह-लेखक वर्नर पी स्ट्रूम्फर हैं। नई प्रजाति ट्रोगिडे परिवार से है। 
  • अब, भारत में इस परिवार की कुल 14 प्रजातियाँ हैं। 
  • इस समूह के बीटल को हाईड बीटल (छुपा भृंग) भी कहा जाता है क्योंकि वे अपने शरीर को मिट्टी के नीचे ढक लेते हैं। 
  • बीटल की 'ओमोरगस खानदेश' प्रजाति मुख्य रूप से पक्षी और स्तनपायी घोंसलों से जुड़ी है। उनके जीवन के बारे में हमें बहुत कम जानकारी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!