मेहरानगढ़ किला जोधपुर के बारे में यहाँ जाने

Prem Chand bhati


मेहरानगढ़ किला 
  •  इस दुर्ग की नींव 12 मई, 1459 को रिद्धि बाई ने रखी थी।
  •  यह दुर्ग पार्वत्य/गिरी, सैन्य, पारिध, एरण, धान्व श्रेणी में आता है।
  • यह दुर्ग पचेटिया/चिड़िया टूक पहाड़ी पर स्थित है। 
  •  इसे मयूरध्वजगढ़/विहंगकूट, कागमुखी, गढ़ चितामणी, सूर्यगढ़ कहते हैं। राजाराम खड़ेला व मेहरसिंह को इस दुर्ग की नींव में जिंदा दफनाया गया था।
  • इस दुर्ग के अधिकांश महलों का निर्माण अभयसिंह ने करवाया था।
  • बिलगेट्स ने दुर्ग पर खड़े होकर जोधपुर को ब्ल्यू सीटी नाम दिया। जैकेलिन कनेडी ने इसे विश्व का 8 वां आश्चर्य कहा। 
  •  रुडयार्ड किपलिंग ने इसका निर्माण परियों व फरिश्तों द्वारा करवाया बताया है।
  • टॉड ने कहा इस दुर्ग से पूरे राज्य पर नजर रखी जा सकती है। 
  •  दुर्ग में शम्बुबाण (यह तोप अभयसिंह ने सरबलुन्द से छीन थी), गजनी खां (यह तोप गज सिंह ने जालौर विजय पर प्राप्त की थी), किलकिला (अजीतसिंह इसे अहमदाबाद से लाया था), जमजमा, कड़क बिजली, बगस वाहन नुसरत, गुब्बार, धूड़धाणी तोप स्थित है।
  • इस दुर्ग में जसवंत थड़ा है जिसे राजस्थान का ताजमहल कहते हैं। इसका निर्माण सरदारसिंह ने अपने पिता जसवंत सिंह द्वितीय की याद में करवाया।
  • 5. इस दुर्ग में झरनेश्वर महादेव, ज्वाला माता, मुरली मनोहरजी, आनन्दधन, चामुण्डा माता, नागणेची माता का मन्दिर स्थित है।मोती महल (इसमें तख्तसिंह ने सोने का काम करवाया), फूल महल, चौखेलाव महल, रंगमहल खबका महल, तलहटी महल, तख्त महल,बिचला महल दुर्ग के प्रमुख महल 1 
  • दुर्ग के संग्रहालय में अकबर की तलवार रखी है।
  • दुर्ग में श्रृंगार चौकी है जहां राठौड़ों का राजतिलक होता था।
  •  इस दुर्ग में मानप्रकाश/पुस्तक प्रकाश संग्रहालय है जिसका निर्माण 1805 में किया गया।
  • यहां जोधा की रानी जसमादे ने रानीसागर तालाब बनवाया। 
  •  जोधा की एक अन्य रानी चांद कंवरी ने चांद बावड़ी का निर्माण करवाया।
  •  मेवाड़ के पदमचंद सेठ के नाम पर इस दुर्ग में पदमसर तालाब बनवाया गया।
  • लोहा पोल (यहाँ धन्ना व भींवा की 10 खम्भों की छतरी हैं।), जयपोल (यहां कीरतसिंह सोढ़ा की छतरी है।), लखना पोल, फतह पोल, अमृत पोल, ध्रुव पोल, सूरज पोल, भैरों पोल, जोधाजी का फलसा दुर्ग के मुख्य द्वार हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!