सऊदी अरब पहली महिला को अंतरिक्ष में भेजेगा

Prem Chand bhati

 

रेयना बरनावी (Rayyana Barnawi) इतिहास रचने जा रही हैं। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अरब महिला होंगी। जिस देश में मुस्लिम महिलाओं पर सदियों से बंदिशें थीं, उसके लिए यह ऐतिहासिक क्षण है! रेयना को फाइटर जेट पायलट अली अल-क़रनी के साथ अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा करेंगीं। वे स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर जाएँगी। क्रू को फ्लोरिडा से लॉन्च किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक क्यों है?

सऊदी अरब अपनी महिलाओं को लेकर काफी रूढ़िवादी रहा है। हालाँकि, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कई बदलाव किये हैं। उन्होंने महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत दी। साथ ही महिलाओं को विदेश यात्रा की अनुमति दी।

अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले अरब मुस्लिम

सऊदी अरब के शाही राजकुमार प्रिंस सुल्तान बिन सलमान 1985 में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले सऊदी अरब थे। उन्होंने भी अमेरिका द्वारा आयोजित अंतरिक्ष उड़ान में यात्रा की थी।

महत्व

अरब देश अपने कानूनों में ढील दे रहे हैं। वे मुस्लिम महिलाओं पर अपने प्रतिबंधों को उदार बना रहे हैं। देश अपने व्यापारिक संबंधों को बढ़ाने के लिए ऐसा कर रहा है। देश में निवेशकों को आकर्षित करने का एकमात्र तरीका उनके आराम और सुरक्षा को सुनिश्चित करना है।

जैसे-जैसे दुनिया वैकल्पिक ईंधन की ओर बढ़ रही है, तेल का भविष्य अनिश्चित होता जा रहा है। इसलिए अरब जगत अपने संरक्षण से बाहर आने को विवश है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध विशेषज्ञ इसे व्यापार आधारित बदलाव के तौर पर देख रहे हैं!

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!