करेंट अफेयर्स – 18 अप्रैल, 2023 [मुख्य समाचार]

Prem Chand bhati

 प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण 18 अप्रैल, 2023 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार प्रदान किये

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संभावित युवा स्टार्ट-अप की पहचान करने के लिए नई दिल्ली में ‘युवा पोर्टल’ लॉन्च किया।

डाक विभाग ने तेलंगाना में महिला सम्मान बचत योजना पर विशेष कवर जारी किया।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने नई दिल्ली में महिला बांझपन पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

आर्थिक करेंट अफेयर्स

भारत और रूस ने लक्ष्य 2025 से पहले ही 30 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य को पार किया।

एडीबी ने बांग्लादेश में बाढ़ पुनर्वास के लिए 230 मिलियन अमरीकी डालर प्रदान किये।

मार्च 2023 के लिए थोक मूल्य-आधारित मुद्रास्फीति (WPI) घटकर 29 महीने के निचले स्तर 1.34 प्रतिशत पर आ गई।

भारतीय रेल ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में दो लाख 40 हजार करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व दर्ज किया।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

बहुपक्षीय अभ्यास ओरियन जिसमें भारतीय वायु सेना और फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल भाग ले रहे हैं, फ्रांस में शुरू हो रहा है।

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

रूस के एंड्री रुबलेव ने डेनमार्क के होल्गर रूण के खिलाफ फाइनल जीतकर मोंटे कार्लो खिताब जीता।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!