"भारत में सेमी-हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा की शुरुआत" करेंट अफेयर्स

Prem Chand bhati

भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा

हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा को शुरू किया है। इसका नाम ‘रैपिडेक्स’ रखा गया है। यह नाम अलग-अलग भाषाओं के लोगों के लिए कॉमन और सरल बनाने के उद्देश्य से रखा गया है। रैपिडेक्स, ट्रैन रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) कॉरिडोर पर चलेगी।

रैपिडेक्स के लोगों को हरे पत्ते के रूप में दिखाया गया है। रैपिडेक्स का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सड़कों पर यातायात जाम को कम करना है। यह ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा भी देगा, जिसके लिए स्टेशन और डिपो पर सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं।

NCRTC ने बताया कि रैपिडक्स, नजदीकी गाँवों से राष्ट्रीय राजधानी और उसके क्षेत्र में कार्य के लिए आने वाले लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प होगा। रैपिडक्स ऐसे लोगों को आधुनिक, सुविधाजनक, त्वरित, सुरक्षित, आरामदायक और टिकाऊ यात्रा की सुविधा देगा। NCRTC का लक्ष्य 2025 तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को सार्वजनिक उपयोग के लिए शुरू करना है। 

SEBI को 35 वर्ष पूर्ण

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने इस वर्ष की 12 अप्रैल को अपना 35वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर SEBI ने अपना नया लोगो जारी किया है। नए लोगों में भी सेबी ने अपने पारम्परिक नीले रंग के पैलेट को बरकरार रखा है। यह आधुनिक और समृद्ध भारत के लिए दृष्टिकोण को दर्शाता है। 

SEBI की चेयरमैन माधवी पुरी बुच ने बताया कि यह नया लोगों सेबी की समृद्ध परंपराओं और प्रतिभूति बाजार में इसकी जिम्मेदारी के सभी तीन क्षेत्रों – प्रतिभूति बाजार के विकास और विनियमन, निवेशक संरक्षण के नए आंकड़े व प्रौद्योगिकी पर आधारित दृष्टिकोण के संयोजन को दर्शाता है।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के बारे में:

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड की स्थापना अप्रैल, 1988 में की गई थी। सेबी का स्वामित्व वित्त मंत्रालय के पास है।

सेबी अधिनियम 1992 के तहत इसे वैधानिक मान्यता 30 जनवरी, 1992 को प्राप्त हुई।

सेबी, भारत में प्रतिभूति और वस्तु बाजार के लिए नियामक संस्था है। 

केंद्र सरकार द्वारा सेबी के अध्यक्ष को नियुक्त किया जाता है। वर्तमान में सेबी की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच है, जो पहली महिला अध्यक्ष है।

यह निवेशकों की सुरक्षा और बाजार के विकास की प्रगति पर ध्यान केंद्रित करता है। 

‘गोंड पेंटिंग’ को मिला GI टैग

हाल ही में मध्य प्रदेश की प्रसिद्ध ‘गोंड पेंटिंग’ को प्रतिष्ठित भौगोलिक संकेत (GI) टैग दिया गया है। यह विशिष्ट भौगोलिक उत्पत्ति वाले उत्पादों को दिया जाने वाला टैग है। यह टैग खाद्य पदार्थों, कृषि उत्पादों, औद्योगिक उत्पादों, स्पिरिट ड्रिंक्स और हस्तशिल्प आदि के लिए दिया जाता है। यह टैग इस स्थिति को सुनिश्चित करता है कि पंजीकृत अधिकृत उपयोगकर्ता के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति उस लोकप्रिय उत्पाद के नाम का उपयोग नहीं कर सकता।

गोंड पेंटिंग के बारे में:

यह पेंटिंग  भगवान्, देवी, पेड़, प्रकृति, सूर्य और चन्द्रमा का प्रतिनिधित्व करने वाली हस्तमुद्रित अनूठी शैली की कला है। इसकी उत्पत्ति गोंड जनजातियों से उत्पन्न है। इस जनजाति के लोग अपने घरों और फर्श को रूपांकनों व टैटू से सजाने में यकीन रखते हैं। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के पाटनगढ़ गाँव में तो हर घर में कम से कम एक कलाकार है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस गाँव के लोगों द्वारा निर्मित कलाकृतियाँ लोकप्रिय है। 

भारत का पहला 3डी-मुद्रित डाकघर

भारत का पहला 3डी-मुद्रित डाकघर बेंगलुरु में बनाया जा रहा है। यह देश में अपनी तरह का पहला डाकघर होगा। 

यह डाकघर, एक पारम्परिक ईमारत की तुलना में 30-40 प्रतिशत कम लागत में बन जाएगा। देश का पहला 3डी मुद्रित डाकघर 23 लाख रूपये की लागत से 1100 वर्ग फुट में बनाया जा रहा है। इस तीन मंजिला डाकघर को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की भवन निर्माण सामग्री और प्रौद्योगिकी संवर्धन परिषद और आईआईटी-मद्रास से 3d प्रिंटिंग की मंजूरी मिली है।  

L&t ने दिसंबर, 2020 में 3d प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके 700 वर्ग फुट की इमारत का निर्माण किया। L&t ने इसके निर्माण के लिए कंक्रीट मिश्रण का इस्तेमाल किया था। 

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की नई रिपोर्ट

हाल ही में वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने दुनिया की सबसे आपराधिक देशों की सूची जारी की है। भारत को इस सूची में 77वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची के शीर्ष 10 देश क्रमशः है – वेनेजुएला, पापुआ न्यू गिनी, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, होंडुरस, ट्रिनिदाद, गुयाना, सीरिया, सोमालिया और जमैका है।

वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स की इस रिपोर्ट में अमेरिका को 55वें स्थान पर, यूनाइटेड किंगडम को 65वें स्थान पर, जर्मनी को 100वें और जापान को 135वें स्थान पर रखा गया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!