UPSSSC में 3 हजार पदों पर भर्ती:10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी, पश्चिम बंगाल में पुलिस की वैकेंसी

Prem Chand bhati

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। UPSSSC ने जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर 3831 पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की शुरुआती तारीख 12 सितंबर 2023 है। सिलेक्शन होने पर 50,000 रुपए से 90,000 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

पश्चिम बंगाल पुलिस भर्ती बोर्ड में वार्डर के 130 पदों पर वैकेंसी निकली है। फॉर्म आज यानी 6 अगस्त 2023 से भरे जा सकते हैं। सिलेक्शन होने पर 22,700 रुपए से 58,500 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस (RITES) ने भारत के रेल मंत्रालय के तहत ड्राफ्ट्समैन सिविल इंजीनियर, पर्यावरण सामाजिक

 निगरानी विशेषज्ञ, जूनियर डिजाइन इंजीनियर के 111 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया है। फॉर्म अप्लाई करने की लॉस्ट डेट 07 अगस्त 2023 है।

UPSSSC ने नेत्र परीक्षण अधिकारी के 157 पदों पर भर्ती निकाली है। फॉर्म अप्लाई करने की लॉस्ट डेट 07 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 25,500 रुपए से 81,100 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।

भारतीय रेलवे ने 10वीं पास के लिए एक हजार से अधिक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!