रतन टाटा के आखिरी दर्शन के लिए उमड़े लोग, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह

Prem Chand bhati

 रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

मुंबई: देश के मशहूर उद्योगपति और टाटा ग्रुप के मानद चेयरमैन रतन टाटा के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के नरीमन प्वॉइंट स्थित NCPA लॉन में लोगों को हुजुम उमड़ पड़ा। देश की नामचीन राजनीतिक हस्तियां, उद्योग जगत से जुड़े लोग, फिल्मी हस्तियां, खेल से जुड़े लोगों के साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। रतन टाटा का अंतिम संस्कार आज वर्ली स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। 

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
रतन टाटा का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम संस्कार में भारत सरकार की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। अमित शाह ने रतन टाटा के निधन पर दुख जताते हुए अपनी शोक संवेदना में कहा कि महान उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी रतन टाटा जी के निधन से बहुत दुःख हुआ। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। 

अमित शाह ने अपने एक्स हैंडल पर आगे लिखा, 'जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की बेहतरी के लिए उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे चकित कर दिया। हमारे देश और उसके लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने लाखों सपनों को जन्म दिया। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। ओम शांति शांति शांति।'


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!